फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जल संस्थानों पर जलाए दीप

विज्ञापन
पूंडरी उपमंडल कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र भवानी ने दीप प्रज्ज्वलित किए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिले के विभिन्न जल संस्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्ष 2014 से 2026 के बीच निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नए जलघरों और अन्य जलापूर्ति संस्थानों पर दीप जलाए गए। विभाग के नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता अभिषेक शेर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जल संस्थानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण के महत्व का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक नल से सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को नल से जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य वर्ष 2022 में ही हासिल कर लिया था। अब इन पेयजल योजनाओं का उचित संचालन और रखरखाव सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने आमजन से पानी की बर्बादी रोकने, जल का सदुपयोग करने और पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।

पूंडरी उपमंडल कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र भवानी ने दीप प्रज्ज्वलित किए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें