फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला के कान से झपटी बाली

Tue, 16 Jul 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरिगढ़ किंगन में एक महिला से छीना झपटी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चीका थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका थाना में दी गई शिकायत में भागल निवासी दयाल देवी नामक महिला ने बताया कि 14 जुलाई को जब वह हरिगढ़ किंगण के निकट से गुजर रही थी तो अज्ञात ने उसे बातों में लगाया और उसके कानों की बाली छीन कर फरार हो गए। छीनी गई बालियों की कीमत हजारों रुपये है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादहनुमान वाटिका से बाइक चोरी
विज्ञापन

कैथल। शहर हनुमान वाटिका के निकट से चोर एक बाइक चुरा कर ले गए। सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में गांव नरड निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को चोर हनुमान वाटिका कैथल के निकट खड़ी बाइक चुरा कर ले गए। हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें