फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुर्गा अष्टमी श्रद्धालुओं ने किया कन्या पूजन

Wed, 01 Oct 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में दुर्गा अष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नवरात्रि के व्रत का पारण करते हुए अष्टमी पर कन्या पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। अदिति, वन्या, अंजलि, मनीषा, वीना, ममता व अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि दुर्गा अष्टमी का पर्व अज्ञानता और दुर्बलता पर विजय का प्रतीक है। माता की आराधना से भक्तों के भीतर साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर कन्याओं के लिए हलवा, पूरी, चने आदि का प्रसाद बनाकर वितरित किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने कन्याओं को उपहार भी भेंट किए। दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में नगर के मंदिरों व घरों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें