फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएसपी उमेद सिंह ने कार्यभार संभाला

Tue, 16 May 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नवनियुक्त डीएसपी उमेद सिंह ने सोमवार को कैथल में बतौर डीएसपी मुख्यालय अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पूर्व वे मानवाधिकार आयोग चंडीगढ़ में बतौर डीएसपी कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद डीएसपी ने कहा कि अपने क्षेत्र में अपराध की ईमानदारी से समाप्ति उनकी प्राथमिकता रहेगी। अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री सहित अन्य सभी तरह के अपराध नियंत्रण पर काम किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करें। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें