फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने डीएसपी को किया सम्मानित

Mon, 04 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
डीएसपी सतीश गौतम को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूंडरी में व्यापार मंडल विकास समिति फतेहपुर-पूंडरी की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान योगेश उप्पल ने की।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान समिति ने आरक्षण आंदोलन के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने व व्यापारियों के हितों में सहयोग देने के लिए डीएसपी सतीश गौतम को सम्मानित किया। समिति ने सरकार से मांग की कि उन्हें तरक्की भी दी जाए। उप्पल ने कहा कि यदि सभी पुलिस अफसर इसी तरह अपनी ड्यूटी सही ढंग से निभाते तो प्रदेश में ये नौबत न आती।


डीएसपी गौतम ने व्यापारियों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया वो जनता के सहयोग से किया। बैठक के दौरान उन्होंने नशे जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए सामाजिक सहयोग देने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए सीआईए-3 का भी गठन किया है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुलिस डीएसपी से रात के समय कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग भी की।

बैठक में व्यापारियों की अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। इस मौके पर नरेंद्र गर्ग, नरेंद्र गोलन, विनोद खन्ना, रमेश दुआ, अनिल वालिया, ज्ञानचंद वर्मा, विवेक वालिया, मोहन राणा, मोहनलाल गोयल, पालाराम सैनी, मनोहरलाल, जीवन भट्ट, राज सैनी, डा.मोहन धीमान, सुभाष गिरधर, सुंदर गर्ग, राजिंद्र गर्ग, नरेश मितल, विशु वालिया व रामनाथ वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें