फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 31.6 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-1 की ओर से तितरम क्षेत्र से नशा तस्कर को 31.6 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान गांव प्योंदा निवासी विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एएसआई कमलजीत सिंह की टीम शाम के समय गश्त के दौरान तितरम मोड़ के पास मौजूद थी। जानकारी मिली कि गांव प्योंदा निवासी विक्रम हेरोइन (चिट्टा) बेचने का धंधा करता है। जो अभी प्योदा तितरम चौक हिसार चंडीगढ़ रोड बाईपास कैथल के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत रोहताश के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी से 31.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इस बारे में थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें