कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने पुंडरी क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 207 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एएसआई जगभान सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान ब्रह्मानंद चौक पुंडरी के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव पाई निवासी गुरविंद्र सिंह पाई गेट पूंडरी के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर गुरविंद्र सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक पॉलीथिन में रखी 207 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर एसआई बलराज सिंह ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद120 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार
कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना पुंडरी पुलिस ने 120 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना पुंडरी पुलिस की पीएसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव हजवाना से डीग रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे के पास खेत में दबिश दी। इस दौरान गांव हजवाना निवासी बलविंद्र सिंह को काबू किया गया। जांच के दौरान खेत में बने तुड़ी के कूप से 120 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद