संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने कच्ची पिसौल से एक नशा तस्कर को 239 ग्राम चूरापोस्त व 161 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम गश्त के दौरान गांव कच्ची पिसौल क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि कच्ची पिसौल निवासी कुलदीप अपने घर पर ग्राहकों को अफीम व चूरा पोस्त बेचने का काम करता हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना के मुताबिक, बताया गया कि यदि तुरंत उसके घर पर रेड की जाए तो उसे अफीम व चूरा पोस्त सहित काबू किया जा
सकता है।
सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए कच्ची पिसौल निवासी कुलदीप उपरोक्त के मकान पर दबिश देकर उसे काबू
कर लिया।
पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर बीर भान के समक्ष नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 161 ग्राम अफीम व 239 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में केस दर्ज करके मौके पर पहुंचे
एएसआई सुरेंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।