फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को एक किलो 45 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मनोहरपुर जींद निवासी सोनू उर्फ पौना अफीम बेचने का काम करता है। वह अफीम लेकर जींद रोड की साइड से वरना गाड़ी में पुराना बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सिटी बैंक स्कवेयर कैथल पर आने वाला है। पुलिस ने सिटी बैंक स्कवेयर कैथल पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। वहां कुछ समय बाद गाड़ी को रुकवाकर चालक गांव मनोहरपुर जिला जींद निवासी सोनू को काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से एक किलो 45 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें