फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गांव कल्लर माजरा से एक नशा तस्कर को काबू कर 5.45 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस विहोवा रोड कल्लर माजरा पर मौजूद थी। वहां, चीका की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर वापस बाइक मोड़ भागने का प्रयास किया तो उक्त युवक को काबू कर लिया गया। उसकी पहचान गांव कल्लर माजरा निवासी रमेश कुमार उर्फ मेशी के रूप में हुई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें