संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने कलायत से एक नशा तस्कर को 15.60 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई बलराज सिंह की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान कलायत बस अड्डा के पास मौजूद थी।
पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रा कॉलोनी कलायत निवासी सुनील उर्फ शीनू अपने घर के आस पास ग्राहकों को नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का काम करता है। इस पर पुलिस टीम ने सुनील के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध सुनील उर्फ शीनू काबू कर लिया गया।
सूचना के बाद बीएंडआर कैथल के एक्सईएन राकेश के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपी सुनील के कब्जे में पॉलीथिन से 15.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में केस दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई कृष्ण ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।