कैथल। पुलिस ने शहर से एक नशा तस्कर को 180 गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम शाम के समय सीवन गेट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। वहां गुप्त जानकारी मिली कि कोठी गेट कैथल निवासी विक्रम सिंह नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है। वह इसी रास्ते से सीवन की तरफ से आने वाला है। पुलिस ने वहां उपर आ रहे संदिग्ध विक्रम को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 180 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद