कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने थाना ढांड क्षेत्र से एक नशा तस्कर को दो किलो 600 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया है।
एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई बलराज सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान बिहारी दास चौंक ढांड पर मौजूद थी। जानकारी मिली कि रानीगंज जिला पटना बिहार निवासी धर्मेंद्र अनाज मंडी ढांड के सामने घर में किराये पर रहता हैं और गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है।
सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम ने उक्त मकान पर दबिश देकर संदिग्ध धर्मेंद्र उपरोक्त को काबू कर लिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे बीईओ संजय शर्मा के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से दो किलो 600 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद