कैथल। गुहला थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को 410 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। गुहला थाने के एएसआई मुकेश कुमार की टीम खरका से पिसोल रोड पर गश्त के दौरान मौजूद थी, जब उन्हें सूचना मिली कि गांव खरका निवासी दीपक इलाके में अफीम बेचने का कार्य करता है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और संदिग्ध युवक दीपक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंसी लाल की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक पॉलीथिन में 410 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई अमित ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। संवाद