कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने कलायत क्षेत्र से 204 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की टीम को जानकारी मिली थी कि बात्ता गांव हनुमान मंदिर के पास बलदेव सिंह अपने मकान के आसपास ग्राहकों को अफीम बेचने का काम करता है। इसके बाद टीम ने बात्ता निवासी बलदेव सिंह के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध बलदेव सिंह को काबू कर लिया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एईटीओ नरेश अहलावत के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 204 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद