फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने एक किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर को काबू किया है। एंटी नारकोटिक सेल के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम शाम को गांव डोहर दयौर रोड पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव क्वारतन निवासी अजय कुमार उर्फ सेवक डोडा पोस्त बेचने का काम करता है। वह अभी कवारतन से डोहर गांव आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने कवारतन की तरफ से पैदल आए संदिग्ध गांव कवारतन निवासी अजय कुमार उर्फ सेवक को काबू कर लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीसीडब्लयूओ कैथल बलबीर चौहान के समक्ष नियमानुसार ली तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से एक किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें