फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच किलो 612 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सैल ने एक नशा तस्कर को पांच किलो 612 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान संदरहेड़ी के बस स्टैंड के पास मौजूद थी।

वहां पर पुलिस को एक सूचना मिली कि बिहार निवासी भवेश कुमार काफी समय से राइस मिलो में गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिंदल ओवरसीज खुशहाल माजरा पर दबिश देकर संदिग्ध औराही जिला मधेपुरा बिहार निवासी भवेश कुमार को बैग सहित काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बंसी लाल के समक्ष नियमानुसार ली तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में बैग में रखे पॉलीथिन से पांच किलो 612 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जसबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें