कैथल। पुलिस ने गांव स्यों माजरा से नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले एक आरोपी मलकीत को काबू कर 1680 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव स्यों माजरा दाबन खेड़ी मोड़ पर थी। सूचना मिी कि स्यों माजरा निवासी मलकीत अपने घर के आस पास ग्राहकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने मलकीत के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध मलकीत को एक थैले सहित काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे में थैले से अल्प्राजोलम के 10 गोलियों के 168 पत्तों से 1680 गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने ये गोलियां प्रतिबंधित बताई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद