फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा जागरूकता टीम ने नशा करे रहे 4 को पकड़ा

Fri, 19 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा जागरूकता टीम के एएसआई ओमप्रकाश और एचसी सुनील कुमार ने गांव चंदाना में ड्रेन के पास चार युवकों को नशा करते हुए पकड़ लिया। पुलिस टीम ने युवकों से पूछताछ की कि वे यह नशा कहां से लाते हैं। इसके बाद उन्हें थाना तितरम ले जाकर उनकी काउंसलिंग की गई और इलाज शुरू कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


जिला पुलिस की नशा जागरूकता टीम एसपी उपासना के निर्देशानुसार लगातार नशा विरोधी अभियान चला रही है। टीम जहां आमजन को नशा से दूर रहने की सीख दे रही है, वहीं नशा करने वाले युवकों को काउंसलिंग के माध्यम से उपचार के लिए प्रेरित भी कर रही है। टीम के अनुसार पकड़े गए युवक जिस नशे के टीकों का इस्तेमाल कर रहे थे, वे आमतौर पर भैंस व मवेशियों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन हैं, जिन्हें नशे के तौर पर गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा था। पुलिस टीम ने युवकों से पूछताछ की कि वे यह नशा कहां से लाते हैं। एसपी उपासना ने बताया कि युवकों द्वारा बताए गए नशा विक्रेताओं और तस्करों के ठिकानों पर छापा मारकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करी रोकने के लिए गंभीरता से काम कर रही है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें