फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त की बूंदें जीवन बचाने में हो सकती हैं सहायक : डीएसपी

Sat, 27 Sep 2025 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला चीका । जिला पुलिस कैथल की ओर सेवा पखवाड़ा के तहत थाना चीका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में थाना गुहला, थाना अरनौली,थाना सीवन ,थाना गुहला व गुहला क्षेत्र के अधीन सभी चौकियों के पुलिस कर्मचारियों ने रक्त का दान किया। शिविर में 40 से ज्यादा यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ।
विज्ञापन


डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने बताया रक्त एकत्रित करने के लिए सरकारी रैडक्रॉस ब्लड बैंक की टीम बुलाई गई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान को महादान माना गया है। यह एक ऐसा विकल्प है जो इक इंसान दूसरे इंसान की जान बचा सकता है और रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनने से इंसान का शरीर हृष्ट-पुष्ट रहता है। उन्होंने आह्वान किया कि वे समय-समय पर रक्तदान जरूर करें ताकि किसी की जान बचाई जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें