फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समारोह स्थल के आसपास ड्रोन की उड़ान पर प्रतिबंध

Fri, 21 Apr 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिलाधीश जगदीश शर्मा ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 से 23 अप्रैल तक धनौरी गांव में संत धन्ना भगत जयंती समारोह स्थल के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन या ग्लाइडर आदि का उपयोग व उड़ान प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। उधर, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने वीरवार को आयोजन की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन


आगामी 21 से 23 अप्रैल को गांव धनौरी में होने वाले इस कार्यक्रम में 23 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। भव्य आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों एरिया में ड्रोन इत्यादि सहित हवाई व्हीकल प्रतिबंध किए गए हैं। डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी मिला तो भारतीय दंड संहिता की धारा 1973 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उधर, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने धनौरी गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। इससे पहले उन्होंने संत धन्ना भगत के मंदिर व सिद्ध बाबा खैर नाथ जी महाराज की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से स्टेज की व्यवस्थाओं से लेकर आमजन के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, रोहित कुमार, अनिल ढुल, सीटीएम गुलजार मलिक, तुषार ढांडा, सरपंच कपिल ढांडा, डीडीपीओ कंवर दमन, बीडीपीओ भजन लाल, कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिला आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

कलायत। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा है कि भाजपा की ताकत मतदाता सूची पर उसके कार्यकर्ताओं की मजबूत पकड़ होना है। पन्ना स्तर पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस मौके पर संत धन्ना भगत जयंती कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि जल्द ही कलायत विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा, जिसमें मिशन 2024 को लेकर प्रादेशिक नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में उन्होंने कलायत, बालू व राजौंद मंडल की कार्यकारिणी की बैठक ली। ­
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें