फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिकअप का टायर बदलते समय कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल में राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर खड़ी पिकअप में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर लगने से पिकअप चालक घायल हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार घायल को पहले नागरिक अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के गांव बड़नपुर निवासी सोनू ने बताया कि उसकी पिकअप उसके रिश्तेदार के नाम पर पंजीकृत है, जिस पर नरवाना निवासी नरेश चालक के रूप में कार्य करता है। 3 जुलाई की सुबह दोनों उत्तराखंड के विकास नगर से आम लेकर नरवाना लौट रहे थे। करीब तीन बजे जब वे कुरुक्षेत्र-कैथल रोड से एनएच-152 पर चढ़ रहे थे, तभी पिकअप का पिछला टायर पंचर हो गया।
चालक नरेश सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदलने लगा, जबकि सोनू कुछ दूरी पर चला गया। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार कंटेनर का नंबर एचपी-12टी-5876 था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कंटेनर चालक की पहचान और कंटेनर का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें