फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधिक आवेदन पर निकाला जाएगा ड्रा

Thu, 11 Apr 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चिराग योजना के तहत दाखिला लेने के लिए आवेदन करने के लिए बुधवार को अंतिम दिन था। जिले के 30 स्कूलों में चिराग योजना तहत 1678 सीटों पर आवेदन होने हैं। अब तक इनसे दोगुनी सीटों पर आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी पढ़ाई कर अपने खंड में आवेदन कर सकते हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे या बीते वर्ष सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही चौथी से 12वीं कक्षा तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी स्कूल में खाली सीटों की तुलना में ज्यादा आवेदन आने की स्थिति में 12 अप्रैल को अभिभावकों की व बच्चों की मौजूदगी में ड्रा निकाला जाएगा। नाम आने पर 13 से 25 अप्रैल तक दाखिला लिया जा सकता है। इसके बाद सीटें खाली रहती हैं तो वेटिंग लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 26 से 30 अप्रैल तक दाखिला ले सकेंगे। जिन विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार या उससे कम हैं, वहीं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें