फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीसी-बी के लिए आरक्षित होने वालेे वार्ड का ड्रा कल

Thu, 19 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। कलायत एसडीएम एवं नपा प्रशासक सत्यवान मान ने बताया कि कलायत पालिका के 16 वार्डों में बीसी-बी के लिए एक सीट आरक्षित होनी है। पालिका कलायत की नवीनतम वार्डबंदी अनुसार पिछड़ा वर्ग बी के लिए वार्ड आरक्षित करने को 20 दिसंबर को जिला पालिका आयुक्त कार्यालय में तदर्थ समिति की बैठक आयोजित होगी।

इस सात सदस्यीय समिति में एसडीएम कलायत, तहसीलदार, निवर्तमान अध्यक्ष शशि बाला कौशिक, रणबीर धानियां, निशु अग्रवाल, राजीव राजपूत और सतीश धीमान शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


संबंधित सदस्यों को निदेशक शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा के निर्देश अनुसार निर्धारित तिथि पर बैठक में हाजिर होने के लिए सूचना जारी की गई है। सचिव नगर पालिका बैठक में पिछड़ा वर्ग-बी के लिए वार्ड आरक्षित करने के पूर्ण रिकॉर्ड सहित मौैजूद रहेंगे। इसके साथ ही नपा आम चुनाव के लिए कलायत नपा में 40 ईवीएम की टेस्टिंग की गई। तमाम मशीन एक्टिव मिलीं। नगर पालिका के पहले आम चुनाव से लेकर पिछले चुनाव तक वार्डों की संख्या 13 रही है।
विज्ञापन


इन वार्डों में चुने गए पार्षदों द्वारा प्रधान का चुनाव किया जाता रहा है। इस बार 13 से बढ़कर वार्डों की संख्या 16 रहेगी। प्रधान का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से मतदाता करेंगे। यानी के प्रत्येक बूथ पर मतदाता प्रधान व पार्षद चयन के लिए एक-एक वोट पोल करेंगे। शहर में वर्तमान समय में कुल मतदाता 14573 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें