फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. विनोद गुप्ता बने निमा गुहला चीका के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन चीका निमा द्वारा धन्वंतरी दिवस के अवसर पर धन्वंतरी दिवस समारोह एवं निमा चीका की इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों एवं निमा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान उपस्थित रहे व अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने की। इस अवसर पर निमा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान निमा चीका की नई, कार्यकारिणी की घोषणा एवं इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न हुई जिसमें डॉ. विनोद गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. मनोज गांधी को सचिव, डॉ. दिनेश कौशिक को कोषाध्यक्ष, डॉ. अशोक बाठला को उपाध्यक्ष तथा डॉ. मीनू मित्तल को महिला संयोजिका (महिला कन्वीनर) की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वर्ष 1995 बैच के चिकित्सकों को व डॉ. मीनू मित्तल को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में धन्वंतरी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चिकित्सकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें