फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. विजय विषय विशेषज्ञ के रूप में लेंगे भाग

Sat, 11 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
10kht_7_हिंदी प्राध्यापक डॉ विजय चावला - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला को राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि वीणा पाठ्यपुस्तकों के लिए शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्य हेतु पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन एनसीईआरटी, नई दिल्ली की ओर से 13 से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस कार्यशाला में हिंदी शिक्षक संदर्शिका की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। डॉ. विजय ने बताया कि यह संदर्शिका शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें