कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने दीक्षा पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने ‘निष्ठा आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता हिंदी कोर्स’ में 98.23 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 5244 स्कोर के साथ पूरे देश में टॉप टेन में जगह बनाई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के चलते वह भारत में पांचवें स्थान पर रहे हैं। डॉ. चावला ने बताया कि उन्होंने 40 घंटे के इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 9 वर्ष के बच्चों में प्रारंभिक साक्षरता और संख्यात्मकता विकसित करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक ज्ञान, कौशल तथा शिक्षण विधियों से सशक्त बनाना है। संवाद