फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनुवाद कार्यशाला के लिए डॉ. विजय को मिला आमंत्रण

Sun, 14 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि यह न केवल उनके लिए, बल्कि जिला कैथल और हरियाणा शिक्षा विभाग के लिए भी गर्व की बात है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी अनुवाद कार्य हेतु भाषा विषय विशेषज्ञ के रूप में चयनित किया गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (एनसीईआरटी की एक घटक इकाई) ने अनुवादिनी फाउंडेशन व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में उन्हें भाषा/विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया है। यह कार्यशाला 15 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली स्थित एआईसीटीई मुख्यालय में होने जा रही है।
विज्ञापन


भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में एनसीईआरटी और अनुवादिनी फाउंडेशन ने 22 भारतीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों और अन्य ई-सामग्री के अनुवाद को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हुए हैं। इस पहल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा एनसीएफ-एफएस-2022 और एनसीएफ-एसई-2023 के लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलेगी। कार्यशाला में अनुवादित सामग्री को आगे की समीक्षा तथा इनडिज़ाइन कार्य के लिए डिजिटल प्रारूप में तैयार और सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. चावला की उपलब्धियां ः एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा तैयार कक्षा 1 से 5 की हिंदी पाठ्यपुस्तकों में निर्माण सदस्य के रूप में सहयोग। कक्षा 1 और 2 के शिक्षकों हेतु तैयार शिक्षक संदर्शिका के निर्माण में योगदान। कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थियों के लिए ‘सेतु निर्माण सामग्री’ के निर्माण में सहयोग आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें