फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. विजय कुमार चावला की शैक्षिक पहल की एनसीईआरटी में हुई सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) को रुचिकर बनाने की शैक्षिक पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ. चावला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आकर्षक शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार की है। इस सामग्री में चार्ट, मॉडल, खेल और पहेलियां शामिल हैं। ये रचनात्मक गतिविधियां पढ़ने, लिखने एवं गणितीय कौशलों को रुचिकर बनाती है। उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, जिसे न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम भी कहते हैं, भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र–प्रकोष्ठ साक्षरता संवर्धन के प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में, राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र की प्रभारी प्रो. उषा शर्मा ने शिक्षार्थियों को उपयोगी गतिविधि-आधारित शिक्षण सामग्री तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को आनंदमय और प्रभावी बनाना है।यह पहल बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। विद्यार्थियों की ओर से तैयार सामग्री सीखने की प्रक्रिया को अधिक आकर्षक बनाती है। खेल और पहेलियों का उपयोग बच्चों को सीखने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह कार्यक्रम भारत सरकार की साक्षरता बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें