फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहरी क्षेत्र में डॉ. सुशील तो ग्रामीण क्षेत्र में जिंदल पिछड़े

Wed, 05 Jun 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव के तहत मंगलवार को जबरदस्त टक्कर के बाद परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ है। कैथल जिले में इस बार भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ।

जारी किए गए परिणामों में एक तरफ शहरी क्षेत्र में जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता पिछड़े तो वहीं भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ग्रामीण क्षेत्र में पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिले में शाम को अंतिम समय में आए रुझानों में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को बढ़त मिली और जिंदल ने जिले में 6753 जीत दर्ज कर ली।

आंकड़ों के मुताबिक, जिले में भाजपा प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत कैथल विधानसभा में 17 हजार 519 वोटों से हुई है जबकि पूंडरी में भी भाजपा के नवीन जिंदल 11 हजार 935 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी प्रकार से कलायत विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने 14 हजार 437 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने गुहला विधानसभा से भी आठ हजार 55 वोटों से जीत दर्ज की। जिंदल की जीत से इस सीट पर भाजपा ने अपनी हैट्रिक लगाई है। ॉ


कुल वोट कैथल जिला

भाजपा 2 लाख 32 हजार 164



इंडिया 2 लाख 25 हजार 411

जीत भाजपा नवीन जिंदल : 6753



कैथल विधानसभा:



नवीन जिंदल : 75741

डॉ. सुशील गुप्ता : 58222



नवीन जिंदल की जीत का अंतर : 17519

पूंडरी विधानसभा

नवीन जिंदल : 56591



डॉ. सुशील गुप्ता : 44656

नवीन जिंदल की जीत का अंतर : 11935



कलायत विधानसभा



नवीन जिंदल : 49622

डॉ. सुशील गुप्ता : 64059



डॉ. सुशील गुप्ता की जीत का अंतर : 14437

गुहला विधानसभा

नवीन जिंदल: 50626



डॉ. सुशील गुप्ता : 58681

डॉ. सुशील गुप्ता की जीत का अंतर : 8055



-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें