फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिल्ली में डॉ. सुखदेव कुंडू का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत। गुरुवार को दिल्ली के आकाशवाणी भवन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और लोकशाहीर अन्नाभाउ साठे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में एक उपलब्धि कलायत हल्का के नाम रही। कार्यक्रम में कलायत विधानसभा के गांव रोहेड़ा के रहने वाले डाॅ. सुखदेव कुंडू को सम्मानित किया गया।

इस संबंध में कुंडू ने बताया कि माई होम इंडिया संस्था भारतीय राज्यों के बच्चों की किसी भी प्रकार की मदद के लिए कार्यरत है। संस्था की स्थापना 2005 में महाराष्ट्र में हुई थी और यह कानूनी सजा काट रहे बच्चों की भी मदद करती है। उन्होंने बताया कि माय होम इंडिया कर्म योगी कार्यक्रम भी चलाती है। जिसमें वे कर्मयोगी कार्य करने वालों की पहचान करते हैं।
विज्ञापन


डाॅ. सुखदेव कुंडू भाजपा नेता होने के साथ साथ एक राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के लिए भी काफी सालों से काम करते आ रहे हैं। जिसमें उनके पास दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी है। ये संस्था अब तक 3500 लापता हुए बच्चों को अपने मां-बाप और परिवार से मिलाने का काम कर चुकी है।

इस उपलब्धि के दौरान डाॅ. सुखदेव का कहना था कि इंसान को जीवन में राजनीति या प्रोफेशनल काम के अलावा सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता देनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को संपूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा है उसमें सिविल सोसाइटी की मुख्य भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली जैसे बड़े मंचो पर सामाजिक तौर पर किए गए आपके कार्यों की सराहना होती है तब निश्चित ही नई ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन


इस मौके पर रेलवे केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. एल मुरूगन, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष अरुण हलदर और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदेलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें