11 डॉ. ऋतु वालियाप्रतिष्ठित लेफ्टिनेंट की उपाधि प्राप्त करते हुए स्वयं
कैथल। डॉ. ऋतु कांग वालिया को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, ग्वालियर से प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गई। वह शहर के आरकेएसडी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा रही हैं। उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), ग्वालियर में तीन माह का सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया और उन्हें प्रतिष्ठित लेफ्टिनेंट की उपाधि प्राप्त हुई है। प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने उन्हें लेफ्टिनेंट बनने पर शुभकामनाएं दी। संवाद