फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. दिनेश बने विश्व हिंदू परिषद प्रखंड गुहला के अध्यक्ष

Tue, 11 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की बैठक कैथल में हुई। इसमें प्रखंड चीका इकाई में डॉ. दिनेश कौशिक को अध्यक्ष, संजीव जिंदल को प्रखंड मंत्री, रमेश सैनी को प्रखंड सह मंत्री का दायित्व दिया गया।

प्रांत सहमंत्री सुशील शास्त्री ने जिले की सभी इकाइयों को मिल कर काम करने को प्रेरित किया। बैठक में चीका के आठ वर्षीय बालक यशराज ने कंठस्थ श्री हनुमान चालीसा पाठ सुनाया। आयोजकों ने बालक यशराज को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर प्रांत सह मंत्री सुशील कुमार शास्त्री शामिल हुए व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रभान ने की। बैठक में जिला के सभी प्रखंड, खंड की समितियां व टोली के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ दिनेश कौशिक ने बताया कि प्रखंड चीका इकाई 10 वर्ष से कम ऐसे प्रतिभावान बच्चों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें