कैथल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वांण दिवस 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में मनाया जाएगा।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ आम जन भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन कर सकते हैं। कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंाबेडकर के विचार और आदर्श आज भी लोगों को ताकत देते रहते हैं और हम उनके राष्ट्र के प्रति सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. आंबेडकर ने न सिर्फ आर्थिक सिद्धांतों और विश्लेषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया, बल्कि आजादी के बाद सरकार का हिस्सा बनकर भी उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिसमें उनकी गहरी आर्थिक सूझबूझ का लाभ देश को मिला।