कलायत। संत शिरोमणि गुरु रविदास धर्मशाला एवं पुस्तकालय कुरुक्षेत्र में हुई प्रदेश स्तरीय कौशल परीक्षा में गांव बढ़सीकरी कलां में डॉ. बीआर आंबेडकर निशुल्क पुस्तकालय ने बाजी मारी। इसमें पुस्तकालय के 45 विद्यार्थी शामिल थे। पुस्तकालय संचालक सामाजिक कार्यकर्ता गुरदेव बडसीकरी ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रा गुरप्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोमल राठी ने चौथा व सौरव ने पांचवां स्थान लेकर सफलता हासिल की। होनहारोंं को भारतीय संविधान की किताब, नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियोंं का गांव में लौटने पर पुरजोर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंच के सदस्य सागर धानियां, राहुल धानियां व नीलम मौजूद रहे। संवाद