महेंद्र सीड़ा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे डॉ. अजय चौटाला। कार्यकर्ता
गुहला-चीका। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संरक्षक डॉ. अजय चौटाला चीका पहुंचे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह चीका के बहनोई महेंद्र सिंह सीड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. चौटाला ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि किसी प्रियजन का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता में असंतोष है। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को चंडीगढ़ में इनसो के बैनर तले सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
महेंद्र सीड़ा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे डॉ. अजय चौटाला। कार्यकर्ता