फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड : घरों पर पुलिस का 24 घंटे पहरा, परिवारों में डर का माहौल

Sun, 21 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ पूंडरी । पुलिस ने दोहरे हत्या कांड के आरोपी गांव पाई निवासी राहुल व विजय को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपियों को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड दौरान अब पुलिस आरोपियों से हत्या कांड की पूरी जानकारी लेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 19 दिसंबर को गांव पाई निवासी वीरभान (75) और उनके भतीजे राजेंद्र (38) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने वीरभान की हत्या गांव में घर के पास व राजेंद्र की हत्या जटेहड़ी गांव के खेतों के पास गोली मारकर की थी। तुरंत पुलिस ने मामले की गहनता को देखते हुए एसटीएफ, डीएसपी सुशील प्रकाश की देखरेख में जिले की सभी क्राइम यूनिट स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट, सीआइए वन, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ व साइबर सेल सहित पूंडरी थाना पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश दे दिए थे। पुलिस के दबाव के चलते शनिवार सुबह आरोपियों ने पूंडरी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पूंडरी थाना से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कबूल किया कि यह वारदात उनके पिता की मौत का बदला लेने के लिए की है। शनिवार को ही दोनों शवों का संस्कार भी करवाया गया। गांव में माहौल शांत करने के लिए 50 पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। गांव पाई में भी भय व मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें