कैथल। पुलिस ने 19 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना गुहला के एएसआई अमित कुमार की टीम ने जांच करते हुए आरोपी सप्लायर मरोड़ी गांव पंजाब निवासी इंद्रजीत सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सात दिसंबर को एंटी नारकोटिक सेल की ओर से स्यो माजरा निवासी प्रेम सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी प्रेम सिंह को काबू किया गया था। उसके कब्जे से एक कट्टा प्लास्टिक से 19 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। थाना गुहला में यह मामला दर्ज कर आगामी जांच एएसआई अमित कुमार ने की। पूछताछ में आरोपी प्रेम सिंह ने कबूल किया था कि उसको यह डोडापोस्त इंद्रजीत सिंह ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी इंद्रजीत सिंह के कब्जे से 1500 रुपये ड्रगमनी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद