फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉक्टर की लापरवाही से गई जान

Sat, 19 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से महिला के पेट में गर्भनाल के अंश रह गया। इस कारण से महिला की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में खेड़ी रायवाली के अजय ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल को उसने अपनी 28 वर्षीय पत्नी आरती को डिलीवरी के लिए कैथल के करनाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि इस अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती। आरोप है कि डॉक्टर ने गर्भनाल के कुछ अंश गर्भाशय में छोड़ दिए। इस कारण बाद में आरती के शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि डॉक्टर ने उनको बताया था कि पत्नी को हार्ट अटैक का खतरा है। उसे जल्दी में किसी दूसरे अस्पताल में ले जाएं। पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उसने अपनी पत्नी को दिल्ली के नवजीवन अस्पताल ले गए।

वहां पर अल्ट्रासाउंड के दौरान बताया गया कि उसकी पत्नी के गर्भाशय में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई। गर्भनाल के टुकड़े की वजह से जहर फैल गया। इसी कारण उसकी पत्नी आरती की मौत हो गई।
विज्ञापन


नाराज परिजनों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ रोष भी जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण यह मौत हुई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी चिकित्सा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें