फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तनाव से बचना है तो करें योग

Sat, 24 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट चीका के ताऊ देवीलाल पार्क चीका में चल रहे रोगानुसार निःशुल्क योग विज्ञान शिविर में काफी संख्या में योग साधक भाग ले रहे हैं। वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर सिंगला ने लोगों को समझाते हुए कहा कि तनाव से बचना है तो योग करें। यह जीवन शैली को संवारने में अहम भूमिका निभाता है।

इससे पहले शुक्रवार को तीसरे दिन पतंजलि जिला प्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल ने कहा कि इसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


पतंजलि तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता व वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर सिंगला, डिंपल कुमार, दीपक जिंदल, रामपाल चावला, सुशील जिंदल ने कहा कि ऐसे शिविरों से समाज में योग के प्रति रुचि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि आजकल के भागदौड़ व तनावयुक्त माहौल में अपनी जीवन शैली को संवारने में योग की अहम भूमिका है। ऐसे में लोगों को स्वस्थ व मजबूत रहने के लिए नियमित तौर पर योग का अभ्यास करना चाहिए। ट्रस्ट की ओर से शहर भर में आयोजित होने वाले शिविरों के जरिये लोग स्वस्थ दिनचर्या, योग व आसनों के बारे में बारीकी से सीखकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर में नियमित योग अभ्यास के साथ योगिक षट्कर्म, यौगिक आहार व स्वस्थ दिनचर्या के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से ताड़ासन, कटि मर्दासन, वृक्षासन, भुजंगासन आदि आसनों एवं दीर्घ श्वसन, शीतली, शीतकारी व कागा मुद्रा आदि का अभ्यास करवाया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, इंद्रमोहन मितल, राकेश उर्फ बोबी शीशपाल प्रजापति कश्मीर लाल गर्ग, संत राम, अंगूरी देवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें