फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निरोग रहने के लिए करें योग-प्राणायाम

Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम शोकल के नेतृत्व में श्री विश्वकर्मा मंदिर में 15 दिवसीय योग शिविर दूसरे दिन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समझाया गया कि निरोग रहता है योग-प्राणायाम करना बेहतर उपाय है।

पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता ने बताया कि प्रमुख समाजसेवी कृष्ण कामरेड ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना मंत्र के उच्चारण के साथ शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें नियमित रूप से योग प्राणायाम करना चाहिए। योग प्राणायाम के साथ छोटी-छोटी योग क्रियाएं हमें बीमारियों से कोसों दूर रखती हैं। जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने उपस्थित जनों को योग प्राणायाम के साथ ताड़ासन व वृक्षासन समेत अनेक आसनों का अभ्यास करवाते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पतंजलि की ओर से जनहित में चलाया जा रहा यह अभियान जिंदगी बचाने का रक्षा कवच है। पतंजलि योग समिति ने सालों से निर्लोभ होकर गांव के अंतिम पायदान तक योग से परिचय कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम ने योग को पूरे विश्व में स्थापित कर महान पुण्य का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगा टॉनिक है। वह भी नेचुरल। इसे सभी वर्ग के लोगों को अपनाने से आर्थिक एवं मानसिक गरीबी दोनों दूर

होती है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, इंद्रमोहन मितल, सुशील जिंदल, डिंपल कुमार, रामपाल चावला, पंडित विद्यासागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें