फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीजा एवं माइग्रेशन एजेंसियों के झांसे में न आएं : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विदेश में नौकरी, निवास वीजा और अन्य वीजा संबंधी सुविधाएं दिलाने के नाम पर लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी के लिए कैथल पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने नागरिकों से अपील की है कि वे विदेशों में संचालित फर्जी व अनधिकृत वीजा एवं माइग्रेशन एजेंसियों के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। एसपी ने कहा कि कुछ ऐसी वीजा व माइग्रेशन एजेंसियों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन देकर विदेशों में नौकरी और निवास वीजा दिलाने का दावा करती हैं। ये एजेंसियां लोगों से मोटी रकम वसूलने के बाद वादा की गई सेवाएं उपलब्ध नहीं करवाती और उनके साथ धोखाधड़ी करती हैं। इनसे सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें