फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान लिंक पर क्लिक न करें : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बकाया बिजली बिल के नाम पर साइबर ठग उपभोक्ताओं को फर्जी एसएमएस भेजकर ठगी का शिकार बना सकते हैं। संदेश में पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं होने और बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी देकर दिए गए नंबर पर संपर्क करने को कहा जाता है। जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि ठग उपभोक्ताओं से बैंक खाते की जानकारी हासिल करने के साथ उन्हें एनीडेस्क और टीमव्यूअर जैसे रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड करने के लिए भी कहते हैं। इनके जरिये ठग बैंक खाते पर नियंत्रण कर सकते हैं। एसपी ने सलाह दी कि अनजान नंबर से आए संदेशों पर भरोसा न करें और न ही अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और गैर-विश्वसनीय स्रोतों से एप डाउनलोड करने से बचें। बिजली बिल की जानकारी संबंधित विभाग के आधिकारिक माध्यम से ही जांचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें