फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक खाते की जानकारी साझा न करें : एसपी

विज्ञापन
​खिलाड़ियों को जागरूक करते हुए पुलिस कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर जागरूकता माह के तहत शनिवार को जाट खेल ग्राउंड में खिलाड़ियों और लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर पुलिस की टीम ने ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने और बैंक खाते की जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ। एएसआई प्रदीप कुमार और हेड कांस्टेबल सतीश की टीम ने इसमें सहयोग किया। टीम ने बताया कि साइबर ठग फर्जी लिंक, नकली वेबसाइट और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। वे ओटीपी मांगते हैं और सोशल मीडिया अकाउंट हैक करते हैं। पुलिस ने खिलाड़ियों को एटीएम पिन, पासवर्ड और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने को कहा। व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले संदिग्ध लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड करने से भी मना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
साइबर ठगी से बचाव के उपाय
टीम ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप इंस्टॉल न करें। मोबाइल का रिमोट एक्सेस भी किसी को न दें। ऑनलाइन खरीदारी और पैसों का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें