स्टाफ सदस्यों को उपहार देते प्रबंधन समिति के सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति की ओर से स्टाफ को दीपावली के उपहार भेंट किए गए। समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने स्टाफ सदस्यों को उपहार स्वरूप चावल दिए। समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश, सकारात्मकता और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कॉलेज की प्रगति में स्टाफ के योगदान की सराहना की। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। सांध्यकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता तंवर ने भी दीपावली के महत्व पर विचार रखे। इस दौरान डॉ. सलिंद्र आचार्य, प्रो. हेमलता, प्रो. शीतल और प्रो. मेघा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
स्टाफ सदस्यों को उपहार देते प्रबंधन समिति के सदस्य। विज्ञप्ति