फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में दिव्या ने जीता तृतीय स्थान

विज्ञापन
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के बाद स्कूल पहुंची छात्रा दिव्या। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल किठाना की छात्रा दिव्या ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। दिव्या की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में दिव्या ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ दमखम दिखाया। कठिन मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का परिचय दिया।
विज्ञापन


दिव्या की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेलों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय के एमडी विकास ढांडा ने भी दिव्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। दिव्या की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व जताया।

प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के बाद स्कूल पहुंची छात्रा दिव्या। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें