फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिविजन कमांडर दीपक वालिया राष्ट्र सेवा पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत पूंडरी में सुरक्षा प्रथम संस्था की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डिवीजन कमांडर दीपक वालिया को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्र सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरक्षा प्रथम संस्था के संयोजक राजेंद्र सैनी ने की। उन्होंने बताया कि दीपक वालिया ने कोरोना महामारी के दौरान स्वयं के खर्चे से आम जनता को मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां व राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही ब्रिगेड एंबुलेंस को आम जनता के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाया। उनके अनुसार इसके अलावा दीपक ने समाज सेवा के लिए कई उत्कृष्ट कार्य किए थे, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें