फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला युवा महोत्सव 21-22 को

Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा व नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जिला स्तर पर दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव-2024 21 व 22 नवंबर को स्थानीय राजकीय आईटीआई में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि इसमें 15 से 29 आयु वर्ग (16 जनवरी 2025 के अनुसार) का कोई भी युवक व युवती भाग ले सकता है। इसके लिए आवेदन प्रधानाचार्य आईटीआई कैथल तथा जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में 12 नवंबर तक कर सकते हैं। आवेदक रजिस्ट्रेशन फर्म लिंक https://itiharyana.gov.in/sites/default/files/2024 10/DYF Registration Form 2024.pdf से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लाना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 12 नवंबर तक राजकीय आईटीआई कैथल तथा नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं।
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग गु्रप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। एडीसी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें