हरियाणा सीनियर स्टेट चैंपियनशिप पांच दिसंबर को रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम में हुई। इसमें जिला कैथल कुराश टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। लड़कियों की टीम ने इसमें दूसरा स्थान हासिल किया। कठवाड़ से मनप्रीत ने 78 किलो भार वर्ग और अमन ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। डीएवी स्कूल से मनप्रीत ने 57 किलो भार वर्ग में, शगनदीप कौर ने 70 किलो भार वर्ग में, अनिल 55 किलो भार वर्ग व अनुज मालिक ने 81 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। भूपेंद्र शर्मा व ज्योति ने कांस्य पदक जीते। टीम के कोच संदीप कुमार डीपीई ने बताया कि अमन व मनप्रीत का जम्मू कश्मीर में होने वाली सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 दिसंबर तक होगी।