फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूडो अंडर 19 में जिले के खिलाड़ी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में 57वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन दोपहर के समय तेज बारिश होने के कारण कई मुकाबले बीच में रोकने पड़े। जबकि इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले देर रात तक जारी रहे। अन्य बचे हुए मुकाबले अब बुधवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को तीसरे दिन की प्रतियोगिता की शुरूआत जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने फाइनल मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
एईओ खेल रमेश चहल ने बताया कि मंगलवार को राज्य भर के लगभग दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया और 300 ऑफिशल ने भाग लिया। खेलों के अंतिम मुकाबलों में क्रिकेट अंडर-19 लड़के पुलिस लाइन मैदान कैथल, इंडस पब्लिक स्कूल कैथल, जूडो आरकेएसडी पब्लिक स्कूल कैथल, हैंडबॉल सर छोटू राम इंदौर स्टेडियम कैथल में हुए।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
जूडो अंडर 19 प्रथम कैथल, द्वितीय करनाल, तृतीय भिवानी, जूडो अंडर 17 प्रथम स्थान पर कैथल और सोनीपत की दो टीमें रही। द्वितीय स्थान हिसार, अंडर 14 प्रथम स्थान कैथल, द्वितीय स्थान रोहतक, तृतीय स्थान करनाल का रहा। हैंडबॉल अंडर 14 में प्रथम स्थान हिसार, द्वितीय स्थान फतेहाबाद और तृतीय स्थान कैथल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें